उधार में दिया 20 हजार रुपया मांगा तो दोस्त ने कर दी हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jul 2018 4:18 AM (IST)
विज्ञापन

नावाडीह : नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराडीह पंचायत के बोदरो गांव निवासी स्व. सरजू ठाकुर के पुत्र 35 वर्षीय संजय ठाकुर की हत्या कर दी गयी. रविवार की सुबह चार बजे शव गांव की चौपाल में मिला. मृतक के सिर, हाथ और पेट में गहरी चोट के निशान थे. मृतक की पत्नी झानो देवी ने […]
विज्ञापन
नावाडीह : नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराडीह पंचायत के बोदरो गांव निवासी स्व. सरजू ठाकुर के पुत्र 35 वर्षीय संजय ठाकुर की हत्या कर दी गयी. रविवार की सुबह चार बजे शव गांव की चौपाल में मिला. मृतक के सिर, हाथ और पेट में गहरी चोट के निशान थे. मृतक की पत्नी झानो देवी ने हत्या का आरोप पति के दोस्त गांव के ही चंदन सोनार और उसके मौसरे भाई पप्पू सोनार पर लगाया है.
सूचना मिलने पर नावाडीह थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत, एसआइ अनिल कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे. मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चास भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक आरोपी गांव से फरार था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.
मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत हुई थी. इसके निर्माण के लिए दूसरी किस्त के रूप में 40 हजार रुपया मिला था.
चंदन ने 20 हजार रुपया यह कह कर ले लिया कि कुछ दिन बाद लौटा देंगे. एक सप्ताह बाद गुरुवार को रुपया मांगा तो वह लड़ाई करने लगा. शुक्रवार की सुबह सात बजे चंदन अपने मामा की बेटी की शादी में काम करने के बहाने गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के चतरो ले गया. चंदन के साथ उसका मौसेरा भाई धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के चंदौर गांव निवासी पप्पू सोनार भी था. वहां दोनों ने मिल कर पति की हत्या कर दी और शव गांव की चौपाल में फेंक कर भाग गये.
घटना की सूचना मिलते ही डुमरी विधायक जगरनाथ महतो बोदरो गांव पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने नावाडीह पुलिस को उचित जांच-पड़ताल कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मौके पर विधायक के अलावा पंसस सुधीर स्वर्णकार, विनय प्रसाद महतो, प्रदीप वर्मा, राजू सोनार, चक्रधारी सिंह, दिनेश सोनार, अनिल सोनार, सुरेश महतो, गणेश सोनार, देवनारायण ठाकुर, सहदेव ठाकुर आदि मौजूद थे.
हमर बच्चा सब के अनाथ कर देलो गे माय…
संजय ठाकुर मजदूरी कर परिवार चलाता था. वह अपनी झोंपड़ी तोड़ कर प्रधानमंत्री आवास बना रहा था. घर बन रहा था, इसलिए पत्नी के अलावा 14 वर्षीया पुत्री सीमा कुमारी और 12 वर्षीय पुत्र विकास कुमार को अपनी ससुराल भेज दिया था. घटना की जानकारी मिलने पर रविवार को सभी लोग गांव लौटे. परिजनों के क्रंदन से गांव गमगीन हो गया. पत्नी ने विलाप करते हुए कहा कि घरवा में कैसे रहबो, हमर बच्चा सब के अनाथ कर देलो गे माय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










