सुपर न्यूमरेरी कोटा की तीन सीटें खाली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : ज्वाइंट सीट एलोकेशन ऑथोरिटी (जोसा) द्वारा सभी आइआइटी के लिए जारी सेकेंड राउंड के सीट एलॉटमेंट में आइआइटी आइएसएम की कुल 1007 सीटों में 1004 सीटें फुल हो गयी हैं. खाली सीटों में केवल सुपर न्यूमरेरी कोटा की तीन सीटें ही खाली रह गयी हैं. ये तीनों सीटें अलग-अलग विभाग की हैं. इनमें […]
विज्ञापन
धनबाद : ज्वाइंट सीट एलोकेशन ऑथोरिटी (जोसा) द्वारा सभी आइआइटी के लिए जारी सेकेंड राउंड के सीट एलॉटमेंट में आइआइटी आइएसएम की कुल 1007 सीटों में 1004 सीटें फुल हो गयी हैं. खाली सीटों में केवल सुपर न्यूमरेरी कोटा की तीन सीटें ही खाली रह गयी हैं. ये तीनों सीटें अलग-अलग विभाग की हैं. इनमें माइनिंग, माइनिंग मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इस्ट्रूमेंट विभाग शामिल है. बता दें कि पहले राउंड की काउंसेलिंग के बाद संस्थान की 70 फीसद सीटें भर गयी थीं. शेष बची हुई सीटों को सेकेंड राउंड के लिए एलॉट किया गया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
दूसरे राउंड में आइआइटी आइएसएम की 1182 रैंक से ओपनिंग हुई है. यह ओपनिंग रैंक कंप्यूटर साइंस के है. वहीं क्लोजिंग रैंक माइनिंग मशीनरी विभाग में 15125 रैंक है. दूसरी ओर बुधवार से सेकेंड राउंड की काउंसेलिंग शुरू हो गयी है. आइआइटी आइएसएम में बनाये गये रिपोर्टिंग सेंटर में सेकेंड राउंड की काउंसेलिंग के पहले दिन 20 से अधिक छात्रों ने विभिन्न आइआइटी के लिए प्रोविजनल एडमिशन लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन