कोयला क्षेत्रों की निगरानी अब ड्रोन कैमरा से होगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2018 4:35 AM
धनबाद : कोयला कंपनी की संपत्ति व कर्मियों की सुरक्षा को ले बीसीसीएल उच्च प्रबंधन गंभीर है. सीएमडी अजय कुमार सिंह की पहल पर विभागीय अधिकारियों ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है. बीसीसीएल के कोयला क्षेत्रों के साथ-साथ कोलियरी कार्यालयों की निगरानी अब ड्रोन कैमरों और आरएफआइडी जैसे हाइटेक उपकरणों के […]
धनबाद : कोयला कंपनी की संपत्ति व कर्मियों की सुरक्षा को ले बीसीसीएल उच्च प्रबंधन गंभीर है. सीएमडी अजय कुमार सिंह की पहल पर विभागीय अधिकारियों ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है. बीसीसीएल के कोयला क्षेत्रों के साथ-साथ कोलियरी कार्यालयों की निगरानी अब ड्रोन कैमरों और आरएफआइडी जैसे हाइटेक उपकरणों के माध्यम से की जायेगी. सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ड्रोन कैमरा के साथ-साथ रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस से सीआइएसएफ को लैस किया जायेगा, ताकि कोयला चोरी के साथ-साथ कंपनी की अन्य संपत्ति की चोरी पर अंकुश लग सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










