प्रीमियम हार्डकोक से 1000 टन स्टीम कोयला जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अवैध कोयला जब्त किया गया.

विज्ञापन

गोविंदपुर के गहिरा-मुर्गाबनी ग्रामीण पथ पर अवस्थित है भट्ठा.

बरवापूर्व

. गोविंदपुर थाना अंतर्गत गहिरा के मुर्गाबनी ग्रामीण पथ पर स्थित डेल्टा प्रीमियम हार्डकोक इंडस्ट्रीज में डीएसपी शंकर कामती व गोविंदपुर थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद के नेतृत्व में बुधवार को ओवरलोड स्��ीम कोयला लदा एक ट्रक व भट्ठा में रखा एक हजार टन से अधिक अवैध स्टीम कोयला जब्त किया. पुलिस टीम को देखते ही भट्ठा से सभी मजदूर व अन्य कर्मी भाग गये. पुलिस ने भट्ठा मालिक से संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन मालिक भट्ठा नहीं पहुंचा. भट्ठा को सील कर दिया गया है. मुगमा के ताहिर अंसारी नामक उक्त ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. डीएसपी शंकर कामती ने बताया कि गुप्त सूचना पर एक अवैध स्टीम कोयला लदा एलपी ट्रक को भट्ठा में घुसते ही पकड़ा गया था. ट्रक चालक से पूछताछ करने पर भट्ठा में रखे अवैध स्टीम कोयला की जानकारी हुई. भट्ठा से एक हजार टन से अधिक स्टीम कोयला जब्त किया गया है. गुरुवार को माइनिंग टीम द्वारा कोयल की मापी की जायेगी. भट्ठा मालिक की सही रूप से पहचान नहीं हो पायी है. जानकारी ली जा रही है. मालिक पर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola