तोपचांची में सेविका से दिनदहाड़े 10 हजार की छिनतई

Updated:
विज्ञापन

बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही थी पीड़िता

विज्ञापन

फोटो-18 भुक्तभोगी सेविका.

बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही थी पीड़िता

दोनों अपराधी बैंक के सीसीटीवी फुटेज में कैद

गोमो.

तोपचांची थाना के समीप मंगलवार की दोपहर अमलखोरी गांव निवासी आंगनबाड़ी सेविका सुनैना देवी से बाइक पर दो अपराधियों ने 10 हजार रुपये छिनतई कर ली. पीड़िता ने तोपचांची थाना में घटना की शिकायत की है. तोपचांची पुलिस घटना की जांच कर रही है. सुनैना देवी ने बताया कि वह बैंक ऑफ इंडिया शाखा से रुपये की निकासी कर अपने घर जाने के लिए सुभाष चौक पहुंची. इस दौरान एक काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और उसके हाथ से पर्स छीन कर फरार हो गये. पर्स में 10 हजार रुपये, मोबाइल व जरूरी कागजात था. बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज में दोनों अपराधियों की तस्वीर कैद हो गयी है. इससे पता चलता है कि अपराधी महिला का बैंक से ही पीछा कर रहे ते. पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है. तोपचांची बाजार स्थित सुभाष चौक पर दिनदहाड़े छिनतई की घटना होने से लोगों में दहशत है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola