देवघर-दुमका रेलखंड पर मिला अज्ञात युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान

Updated:
विज्ञापन

AI-generated काल्पनिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोनारायठाढ़ी के पास देवघर-दुमका रेल ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक ने लाल शर्ट और जींस पहनी थी, लेकिन चेहरे की पहचान मुश्किल हो रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी : थाना क्षेत्र के देवघर-दुमका रेलवे ट्रैक पर सबेजोर फाटक से करीब छह पोल पश्चिम, पोल संख्या 33/16-17 के बीच एक युवक का शव मिला. लोगों ने इसकी सूचना सोनारायठाढ़ी थाना को दी.

विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

सूचना पाकर एएसआइ तबरेज अंसारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की. काफी पूछताछ के बावजूद शव की पहचान नहीं हो सकी. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए देवघर भेज दिया.

लाल शर्ट और जींस पहने था युवक

पुलिस के अनुसार, युवक ने लाल शर्ट, सफेद गंजी और जींस पहन रखी थी. युवक का रंग सांवला है और उसकी उम्र करीब 32 वर्ष बतायी जा रही है.

चेहरा स्पष्ट नहीं होने से पहचान में परेशानी

ट्रैक पर कुछ दूर तक घसीटे जाने के कारण युवक का चेहरा साफ-साफ नहीं दिख रहा था. इसके चलते स्थानीय लोगों को शव की पहचान करने में परेशानी हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola