टाइब्रेकर में जुनियर ब्रदर का धमाल, जीपी एलेवन को 3-2 से हराकर जीता खिताब
विजेता व उपविजेता को सम्मानित करते सदर मुखिया अंशुक साधु | Prabhat Khabar Network
पालोजोरी में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल जुनियर ब्रदर और जीपी एलेवन के बीच खेला गया. कड़े मुकाबले के बाद जुनियर ब्रदर ने टाइब्रेकर में 3-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.
प्रतिनिधि, पालोजोरी : पालोजोरी के बेंठीडंगाल मैदान में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जुनियर ब्रदर ने जीपी एलेवन को हराकर खिताब अपने नाम किया. पालोजोरी सदर मुखिया के सौजन्य से आयोजित इस फुटबॉल प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था.
रोमांचक मुकाबले का फैसला टाइब्रेकर से
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नाचनगड़िया व जुनियर ब्रदर के बीच खेला गया था. वहीं फाइनल मुकाबला जुनियर ब्रदर व जीपी एलेवन के बीच हुआ. फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा. दोनों टीमों के बराबरी पर रहने के कारण मैच का फैसला टाइब्रेकर से हुआ. इसमें जुनियर ब्रदर ने जीपी एलेवन को 3-2 से मात देकर खिताब अपने नाम किया.
आठ टीमों ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में जुनियर ब्रदर और जीपी एलेवन के अलावा बुरूझरना एफसी कोलगी, रेमील एफसी, डीडी स्टार डुमरिया, एनजी स्टार व ओगैया की टीम ने हिस्सा लिया.
विजेता व उपविजेता सम्मानित
मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद सदर मुखिया अंशुक साधु ने विजेता टीम को नगद सात हजार रुपये और उपविजेता टीम को नगद पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता का लुत्फ उठाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए