Deoghar news परिवार के साथ खाना खाने के दौरान युवक को अचानक उठी हिचकी, हो गयी मौत

Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांक निवासी लालू राणा की मौत खाना खाने के दौरान हो गयी. परिजनों ने बताया कि खाने के दौरान उसे हिचकी आयी और वह बेहोश हो गया. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहनपुर. मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांक गांव निवासी लालू राणा ( 23 वर्ष ) को शनिवार की सुबह खाना खाने के दौरान हिचकी आने से वह बेहोश होकर गिर गया. परिजनों ने उसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन मौके पर उपस्थित चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं मृतक का शव घर लाते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी. परिजनों को रोते बिलखते देख आसपास के लोगों की आंखें भी नम हो गयी. गांव का कोई भी व्यक्ति यकीन ही नहीं कर रहे था खाने के दौरान हिचकी आने भर से बेहोश होने के बाद उसकी मौत हो गयी. घटना के संबध मे मृत युवक के परिजनों ने बताया कि घर में परिवार के सभी लोग साथ में खाना खा रहे थे. इसी दौरान उसे हिचकी आयी और वें बेसुध होकर गिर पड़ा. वहीं उसे उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि मृत युवक को किसी प्रकार की कोई भी बीमारी भी नहीं थी. मृत युवक अपने बूढ़े मां, पिता, पत्नी और एक साल के पुत्र को छोड़कर चल बसा. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola