Deoghar news : रिखिया पुलिस ने देशी कट्टा के साथ युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रिखिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है और उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया. युवक को जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहनपुर. रिखिया थाना क्षेत्र के महेशमारा मोहल्ले मे मंगलवार की शाम को रिखिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने एक युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया और बुधवार को कोर्ट मे पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. इस संबंध मे महेशमारा मोहल्ले के निवासी सोनू कुमार ने थाने में आवेदन देकर आरोपित युवक मोहनपुर थाना क्षेत्र के विराजपुर गांव निवासी मुकेश कुमार उर्फ़ छोटू मांझी पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि वह अपने दोस्तों के साथ शाम के समय बातचीत कर रहा था. इसी दौरान आरोपित युवक वहां पहुंचा.और हमलोग को बोला कि यहां तुमलोग क्या कर रहे हो. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया. शिकायतकर्ता ने कहा कि इस दौरान मुकेश के गाली गलौज करने पर उसने उसे थप्पड़ मार दी. इसके बाद वह वहां से चले गये. वहीं कुछ देर के बात मुकेश लौटा और देशी कट्टा सटाकर जान से मारने की धमकी दी. सोनू कुमार ने बताया कि अपने दोस्त की मदद से आरोपी युवक से किसी तरह देशी कट्टा छीनकर उसे पकड़ा और रिखिया पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर उसे थाना ले गये. पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola