देवपहरी में मिली लाश निकली वांटेड अपराधी की, पाकुड़-गोड्डा लूटकांड में था नाम

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर जमा भीड़.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवपहरी में अज्ञात शव की पहचान पाकुड़-गोड्डा आभूषण लूटकांड के वांटेड अनिल कुमार सिंह के रूप में हुई. पुलिस मौत की वजह का पता लगाने में जुटी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, देवघर. देवपहरी से बरामद अज्ञात शव की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के चितरपोका पंचायत अंतर्गत सरसा निवासी अनिल कुमार सिंह (32 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस जांच में सामने आया है कि अनिल कुमार सिंह के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और कई जिलों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

विज्ञापन

आभूषण दुकान लूटकांड में था संलिप्त

पुलिस के अनुसार अनिल कुमार सिंह आभूषण दुकानों में लूटपाट के मामलों में संलिप्त रहा था. पाकुड़ और गोड्डा में हुए आभूषण दुकान लूटकांड में भी उसकी संलिप्तता सामने आयी थी. इन मामलों के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

अनिल की तलाश देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, बोकारो और पाकुड़ पुलिस को थी. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बोकारो में दर्ज एक हत्या के मामले में भी वह वांटेड था.

कई जिलों की पुलिस को थी तलाश

अनिल कुमार सिंह के आपराधिक रिकॉर्ड सामने आने के बाद देवपहरी से बरामद शव की पहचान के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास के साथ-साथ उसकी मौत की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है.

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अनिल कुमार सिंह देवपहरी कब और कैसे पहुंचा तथा उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई.

मौत की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. मौत के कारण और घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. मामले में आगे की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola