जिला क्षेत्रीय प्रबंधक ने सेविकाओं को दिया समर ऐप का प्रशिक्षण

Author Balram
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर : करौं प्रखंड कार्यालय सभागार में कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन

करौं. प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को जिला प्रशासन के द्वारा कुपोषण उन्मूलन के लिए एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में जिला से आये प्रशिक्षक ने प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविकाओं को समर ऐप के तकनीकी पहलुओं व डाटा एंट्री के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर जिला क्षेत्रीय प्रबंधक शशि कुमार ने कहा कि समर ऐप के माध्यम से जिले में कुपोषण व एनीमिया रक्तल्पता की वास्तविक स्थिति की निगरानी डिजिटल रूप से किया जायेगा. इस ऐप का लक्ष्य अति कुपोषित बच्चों और मध्यम कुपोषित बच्चों एमएएम की पहचान कर उन्हें उचित उपचार कर पोषण उपलब्ध कराना है. डिजिटल डाटा एंट्री के बारे में सेविकाओं को बताया गया, जिसमें वे अपने क्षेत्र के बच्चों का डाटा ऐप पर अपलोड करेंगी. कुपोषण की पहचान ऐप के माध्यम से वजन, ऊंचाई व उम्र के आधार पर कुपोषण के स्तर की स्वत: गणना करने की विधि बताया गया. प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने स्पष्ट किया कि डेटा की सटीकता अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने सेविकाओं को निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर सर्वेक्षण करें और ऐप में सही जानकारी दर्ज करें. ताकि कोई भी जरूरतमंद बच्चा या महिला सरकारी लाभ से वंचित न रहे. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका कविता कुमारी, जय प्रकाश मंडल, सेविका विद्या राय, रोमा सिंह, सुनीता देवी, कृष्णा आचार्य, मुन्नी देवी, सुमित्रा मरांडी, सकीला खातून, मीता रजक, डोली कुमारी, निशा देवी, सोनी देवी, किरण कुमारी, चिंता महथा आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola