आज पालोजोरी के 145 मतदान केंद्रों पर पड़ेंगे वोट

Updated:
विज्ञापन

61236 महिला मतदाता करेंगी मताधिकार का प्रयोग

विज्ञापन

पालोजोरी. अंचल क्षेत्र के 124119 मतदाता विधानसभा चुनाव – 2024 में मतदान का प्रयोग करेंगे. विधानसभा के लिए पालोजोरी अंचल में कुल 145 मतदान केंद्र बनाया गया है. इन केंद्रों में कुल 62883 पुरुष व 61236 महिला मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान के लिए 145 बूथों को 14 सेक्टर में बांटा गया है. मतदान को शांतिपूर्वक व निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है. इसके लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ राज्य पुलिस बल के अधिकारी व जवान जुटे हैं. शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रशासन व पुलिस पदाधिकारी जनता के बीच जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को इसके लिए जागरूक किया है. वहीं, किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए पुलिस पदाधिकारी पुरी मुस्तैदी से इसकी निगरानी कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola