विषैला पदार्थ खाने से महिला की मौत, युवक इलाजरत

Updated:
विज्ञापन

विषैला पदार्थ खा लेने के अलग-अलग मामले आये हैं, जिनमें एक में महिला की मौत हुई है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. जसीडीह थाना क्षेत्र के कुरेवा गांव की 28 वर्षीय विवाहिता पूजा झा (पति उदय झा) की विषैला पदार्थ खाने से मौत हो गई, जबकि बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र के बरदबेहरा गांव के युवक विकास कुमार को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूजा की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका. अस्पताल में डॉक्टर ने मामले की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को दी, जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया और फिर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया. विकास ने रहस्यमय परिस्थितियों में विषैला पदार्थ खा लिया, और उसे सोमवार शाम को देवघर सदर अस्पताल लाया गया. वर्तमान में बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है. समाचार लिखे जाने तक बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस दोनों मामलों की पड़ताल में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Latest Deoghar News : यहां देवघर से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola