देवघर बाजार में सामान खरीद रही महिला का थैला कटा, 16 हजार नकद व चांदी का सिक्का वाला पर्स गायब

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना में कटा हुआ थैला दिखाती सारवां थाना क्षेत्र के लखोरिया मोड़ निवासी तुलसी पाल | Prabhat Khabar Network

देवघर बाजार में खरीदारी के दौरान एक महिला का थैला काटकर चोरों ने ₹16,000 नकद और चांदी के सिक्कों से भरा पर्स पार कर दिया. घटना तब हुई जब महिला सिलाई मशीन खरीदने पहुंची और थैला खोला. शक चार महिलाओं पर जताया गया है.

विज्ञापन

देवघर : सारवां थाना क्षेत्र के लखोरिया मोड़ निवासी तुलसी पाल का थैला काटकर चोर ने देवघर बाजार में 16 हजार रुपये नकद व चांदी का सिक्का रखा पर्स चोरी कर लिया. तुलसी सिलाई मशीन खरीदने देवघर आयी थी. घटना दोपहर बाद करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच की बतायी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नाइटी खरीदने के बाद थैला काटकर उड़ाया पर्स

जानकारी के अनुसार, टावर चौक के अंदर बाजार में नाइटी खरीदने के बाद तुलसी ने दुकानदार को पैसे दिये और वहां से निकल गयी. इसी दौरान बाजार की भीड़ में किसी ने उनका थैला काटकर पर्स उड़ा लिया.

सिलाई मशीन खरीदने पहुंची तो चोरी का चला पता

इसके बाद तुलसी सिलाई मशीन खरीदने के लिए एक दुकान पर पहुंची. वहां थैला खोलने पर पर्स गायब मिला और थैला कटा हुआ पाया. इसके बाद वह शिकायत देने नगर थाना पहुंची.

चार महिलाओं पर जतायी आशंका

पुलिस को दिये आवेदन में तुलसी ने बताया कि बाजार में चार महिलाएं उनका पीछा कर रही थीं. तुलसी ने आशंका जतायी कि उन्हीं महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर थैला काटकर पर्स चोरी की है.

रुपये बरामदगी और कार्रवाई की मांग

पीड़िता ने नगर थाना में शिकायत देकर चोरी गये रुपये बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola