दुकान से कपड़ा चोरी कर थैले में भर रही थी महिला, लोगों ने किया पुलिस के हवाले
नगर थानांतर्गत टावर चौक के समीप एक रेडीमेड दुकान में 17 नवंबर की शाम में एक महिला आयी तथा कपड़े खरीदने के बहाने दुकान से कपड़े की चोरी कर ली. इसका पता दुकानदार को बाद में चला, तो उन्होंने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थानांतर्गत टावर चौक के समीप एक रेडीमेड दुकान में 17 नवंबर की शाम में एक महिला आयी तथा कपड़े खरीदने के बहाने दुकान से कपड़े की चोरी कर ली. इसका पता दुकानदार को बाद में चला. कुछ ही देर बाद दुकानदार को जानकारी मिली कि कुछ दूर आगे स्थित फुटपाथ दुकान में कपड़ा चोरी करते उक्त महिला पकड़ी गयी. वहां पहुंचकर रेडीमेड दुकानदार ने देखा तो पाया कि महिला के पास से थैले में मिले कपड़े उसके ही दुकान से चोरी किये गये हैं. उक्त महिला ने अलग-अलग दुकानों से करीब 12 स्टॉल व कुछ टी-शर्ट चोरी कर अपने थैले में भरकर रखी थी. इसकी सूचना दुकानदारों ने मिलकर पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस पहुंची, तो चोरी के कपड़े के साथ पकड़ी गयी महिला को दुकानदारों ने पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद पुलिस पकड���ी गयी महिला सहित उसके थैले में मिले चोरी के कपड़े के साथ नगर थाने ले गयी. हालांकि नगर थाना द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई की गयी या नहीं, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. दुकानदारों ने घटना को लेकर नगर थाने में एक संयुक्त शिकायत देकर कार्रवाई की मांग भी की है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए