श्रावणी मेले में 178 चिकित्सक व विद्यार्थी कार्यकर्ताओं ने पूरे माह संभाला स्वास्थ्य सेवा का मोर्चा

Updated:
विज्ञापन

चिकित्सक व विद्यार्थी कार्यकर्ता। Prabhat Khabar Network

नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन ने श्रावणी मेले में 178 चिकित्सकों संग निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया. पूरे माह श्रद्धालुओं की सेवा. जानिए विस्तृत रिपोर्ट.

विज्ञापन

देवघर : स्वास्थ्य सेवा को राष्ट्र सेवा के भाव से जोड़ते हुए नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO), झारखंड इकाई ने विश्व हिंदू परिषद, देवघर के सहयोग से पवित्र श्रावणी मेले के दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया. पूरे श्रावण मास में शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करायी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

देशभर से पहुंचे 178 चिकित्सक व विद्यार्थी कार्यकर्ता

शिविर में पूरे भारतवर्ष से कुल 178 चिकित्सक एवं विद्यार्थी कार्यकर्ताओं ने पंजीकरण कराया. सभी कार्यकर्ताओं ने तीन-तीन दिनों के रोटेशन स्लॉट में पूरे श्रावण मास तक लगातार अपनी सेवाएं प्रदान कीं.

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के समन्वय से सफल हुआ आयोजन

सेवा कार्य को सफल बनाने में NMO देवघर इकाई के अध्यक्ष डॉ. गोपाल जी शरण, NMO झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. के.पी. सिन्हा, प्रदेश सचिव डॉ. ऋषभ कुमार राणा, प्रदेश संगठन सचिव डॉ. देवेश कुमार, NMO मार्गदर्शन मंडली के सदस्य डॉ. सतीश मिड्ढा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. हरीश बोहरा और डॉ. गौरी शंकर सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भूमिका रही.

NMO IT प्रमुख आयुष कुमार (MMCH, पलामू), समन्वयक शोभन (AIIMS, देवघर), समन्वयक ऋषि, नितेश (SNMMCH, धनबाद) एवं राहुल (MGM, जमशेदपुर) सहित अन्य विद्यार्थी कार्यकर्ताओं ने पूरे माह समन्वय और सेवा कार्य में योगदान दिया.

शीघ्र जारी होगी विस्तृत सेवा रिपोर्ट

शिविर के दौरान दी गयी चिकित्सा सेवाओं, औषधियों और अन्य सेवा कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र जारी की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola