पूजा हुई और बरस पड़े बदरा! 4 साल बाद पथरड्डा पहाड़ पर लौटी आस्था की परंपरा, किसानों के चेहरे खिले

Updated:
विज्ञापन

कुंडेश्वरी माता और पहाड़ ठाकुर की पूजा करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चार साल के अंतराल के बाद पथरड्डा पहाड़ पर बाबा पहाड़ ठाकुर और माता कुंडेश्वरी की पूजा आस्था और प्रकृति का संगम बनी. ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुई इस परंपरा के बाद हुई बारिश ने किसानों को खुशहाल कर दिया.

विज्ञापन

सारठ : लगभग 220 एकड़ क्षेत्र में फैले पथरड्डा पहाड़ की प्राकृतिक वादियों में बुधवार को चार वर्ष बाद एक बार फिर आस्था और प्रकृति का अनूठा संगम देखने को मिला. 16 सितंबर को पथरड्डा पहाड़ में बाबा पहाड़ ठाकुर एवं माता कुंडेश्वरी देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. वर्षों पुरानी इस पूजा परंपरा का आयोजन किसी कारणवश पिछले चार वर्षों से नहीं हो पा रहा था. इस बार आसपास के ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और आर्थिक सहयोग एकत्रित कर पूजा का आयोजन कराया.

विज्ञापन
कुंडेश्वरी माता और पहाड़ ठाकुर की पूजा करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
कुंडेश्वरी माता और पहाड़ ठाकुर की पूजा करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

प्रकृति और खेती-किसानी से जुड़ी मान्यता

ग्रामीणों के अनुसार, यह पूजा प्रकृति और खेती-किसानी से गहरा संबंध रखती है. मान्यता है कि जिस दिन पहाड़ पर बाबा पहाड़ ठाकुर और माता कुंडेश्वरी देवी की पूजा होती है, उस दिन बारिश अवश्य होती है. बुधवार को भी पूजा संपन्न होते ही बारिश शुरू हो गयी. इससे आसपास के किसानों में खुशी देखी गयी. बारिश होने से खेतों में खेती-बाड़ी के कार्य में सहयोग मिलता है.

प्राकृतिक परिवेश में होती है पूजा

पथरड्डा पहाड़ घने प्राकृतिक परिवेश से घिरा है. ग्रामीणों के मुताबिक, पहाड़ क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर और जीव-जंतु रहते हैं. बाबा पहाड़ ठाकुर और माता कुंडेश्वरी देवी को क्षेत्र की रक्षा करने वाली शक्ति के रूप में मानते हैं. यही कारण है कि पूजा को केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति और ग्रामीण जीवन से जुड़ी परंपरा के रूप में भी देखा जाता है.

सड़क निर्माण की मांग

पूजा के दौरान विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह भी पहुंचे. मौके पर ग्रामीणों ने उनसे मुख्य सड़क से पथरड्डा पहाड़ तक सड़क निर्माण कराने का आग्रह किया. ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि को बताया कि सड़क नहीं रहने से पूजा स्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है.

इस वर्ष सड़क निर्माण का आश्वासन

ग्रामीणों को राहुल सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस वर्ष सड़क निर्माण कराया जायेगा, ताकि किसी को भी यहां जाने में कोई परेशानी न हो.

सैकड़ों ग्रामीणों का रहा योगदान

पूजा आयोजन में पथरड्डा पंचायत के मुखिया नंदकिशोर तूरी, अधीर सिंह, अशोक राय, राहुल सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola