एसडीओ ने स्कूल में मारा औचक छापा, कक्षाओं से परीक्षा व्यवस्था तक का लिया जायजा
आर बी जे पी सिंह प्लस टू विद्यालय बामनगमा का जायजा लेते एसडीओ सौरव कुमार | Prabhat Khabar Network
देवघर के अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी ने आरबीजेपी सिंह प्लस टू विद्यालय का अचानक दौरा किया. उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की और परीक्षा व्यवस्था की सराहना की.
सारठ : अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी देवघर सौरभ कुमार ने बुधवार को आरबीजेपी सिंह प्लस टू विद्यालय बामनगामा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति तथा विद्यालय की व्यवस्था का जायजा लिया.
कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से की बातचीत
निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर पठन-पाठन की स्थिति देखी और विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई व शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली. साथ ही शिक्षकों से विद्यालय में संचालित शैक्षणिक कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की.
परीक्षा व्यवस्था की सराहना
इस दौरान प्रथम सावधिक परीक्षा का संचालन व्यवस्थित रूप से होते देख एसडीओ ने इसकी तारीफ की. बुधवार को कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की सामाजिक विज्ञान और हिंदी विषय की परीक्षा हुई. वहीं कक्षा 12वीं में हिंदी इलेक्टिव, संस्कृत इलेक्टिव और इतिहास विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही तथा छात्र-छात्राएं पूरी तन्मयता के साथ परीक्षा देते नजर आये.
साफ-सफाई से कार्यालय तक का निरीक्षण
एसडीओ ने विद्यालय की साफ-सफाई, कक्षा संचालन, कार्यालयीय कार्य सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया. उन्होंने शिक्षकों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया.
संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर
एसडीओ ने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास होना चाहिए. निरीक्षण में विद्यालय की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी.
ये रहे मौजूद
मौके पर प्रभारी एचएम अंग्रेज मंडल, सहायक शिक्षक आनंद कुमार, अमरेन्द्र कुमार सिंह, महेश कुमार, अजय कुमार झा, अरुण कुमार, देवाशीष, नीतू, शंभू कुमार रवानी, अमित कुमार भगत, अमित कुमार ठाकुर, विजय कुमार सिंह, सत्य प्रकाश, प्रदीप कुमार, प्रिंस कुमार, रुपेश कुमार, अमन कुमार, अजय कुमार, अभिषेक कुमार, मिथुन कुमार मंडल, विवेक कुमार, दीप्ति रानी किस्कू, विक्रम कुमार तिवारी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए