अंतरा मित्रा की आवाज पर झूमा एम्स देवघर, ‘रंग दे तू मोहे गेरुआ’ से म्यूजिकल नाइट में बंधा समां

Updated:
विज्ञापन

एम्स देवघर में लाइव परफॉर्मेंस देतीं बॉलीवुड सिंगर अंतरा मित्रा. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एम्स देवघर में 'हेलिक्स '26' के तहत आयोजित म्यूजिकल नाइट में बॉलीवुड गायिका अंतरा मित्रा की प्रस्तुति ने धूम मचा दी. 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' और 'इतनी सी बात है' जैसे हिट गानों पर विद्यार्थियों ने जमकर मस्ती की.

विज्ञापन

देवघर : एम्स देवघर में आयोजित ‘हेलिक्स ’26-द सी ओडिसी’ के तहत मंगलवार की शाम म्यूजिक और मनोरंजन के नाम रही. बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका अंतरा मित्रा की शानदार प्रस्तुति ने एम्स परिसर में ऐसा समां बांधा कि विद्यार्थी देर शाम तक गीतों की धुन पर जमकर मस्ती की.

विज्ञापन

‘रंग दे तू मोहे गेरुआ’ पर गूंजा परिसर

जैसे ही अंतरा मित्रा ने फिल्म ‘दिलवाले’ का लोकप्रिय गीत ‘रंग दे तू मोहे गेरुआ...’ सुनाया, पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा. इसके बाद अंतरा मित्रा ने ‘जनम-जनम साथ चलना’ की मधुर प्रस्तुति देकर माहौल को और खुशनुमा बना दिया. ‘दिलवाले’ के दोनों गीतों ने म्यूजिकल नाइट को खास बना दिया.

एम्स देवघर में लाइव परफॉर्मेंस देतीं बॉलीवुड सिंगर अंतरा मित्रा. | Prabhat Khabar Network
एम्स देवघर में लाइव परफॉर्मेंस देतीं बॉलीवुड सिंगर अंतरा मित्रा. | Prabhat Khabar Network

इतनी सी बात है’ पर भी खूब बजी तालियां

वहीं, फिल्म ‘अजहर’ के गीत ‘इतनी सी बात है’ पर भी खूब तालियां बजी. इसके बाद ‘मेहरामा’ की प्रस्तुति ने संगीतप्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

विद्यार्थियों ने गीतों पर जमकर की मस्ती

फिल्म ‘राजनीति’ के लोकप्रिय गीत ‘भीगी सी भागी सी’ और ‘मैं रंग शरबतों का, तू मीठे घाट का पानी’ को भी विद्यार्थियों ने खूब पसंद किया. कार्यक्रम में ‘साड़ी के फॉल सा’ गीत की प्रस्तुति पर विद्यार्थियों ने जमकर मस्ती की.

डीजे और प्रस्तुतियों ने बढ़ाया मनोरंजन

डीजे की धुन पर कोयल ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया. सरीजीत दास की प्रस्तुति पर युवाओं ने खूब डांस किया.

अधिकारी, चिकित्सक और विद्यार्थी रहे मौजूद

म्यूजिकल नाइट के दौरान एम्स के निदेशक डॉ नितिन गंगने, उपनिदेशक अभिक दास, प्रशासनिक अधिकारी अजय कुमार सहित अधिकारी, चिकित्सक और विद्यार्थी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola