पीएम मोदी के जन्मदिन पर देवघर में मंदिरों से लाभुकों के घर तक जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देवघर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. 17 सितंबर को लाभुकों के घर, मंदिरों और बूथ कार्यकर्ताओं के आवास पर दीप जलाए जाएंगे. यह आयोजन जनभागीदारी से जुड़कर मनाया जाएगा.

विज्ञापन

देवघर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत मंदिरों, लाभुकों के घर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के घर दीप जलाया जायेगा. अभियान की तैयारियों को लेकर 15 सितंबर को देवघर भाजपा जिला कार्यालय में देवघर विधानसभा एवं जरमुंडी विधानसभा की संयुक्त बैठक हुई. जिला अध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं प्रवासी प्रभारी शामिल हुए.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री का जन्मदिन कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष का विषय : नारायण दास

पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सभी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष का विषय है. इसे सम्मान के साथ जनता के बीच मनाने की आवश्यकता है. उन्होंने सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया.

17 सितंबर को एम्स में होगा दीप प्रज्ज्वलन

जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने सोलह कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी मंडलों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के घर, लाभुकों के घर तथा मोहल्ले और गांव के मंदिरों में दीप जलाये जायेंगे. 17 सितंबर को शाम 7 बजे देवघर एम्स परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्ज्वलन होगा. बैठक में सुनीता सिंह, पंकज भदौरिया, मुकेश पाठक, संतोष मुर्मू, सुलोचना देवी, मनोज मिश्रा, अलका सोनी, महेश राय, सौरभ कश्यप, संजय गुप्ता, अमरजीत दूबे, रमेश रॉय, सोनधारी झा, सुनील यादव, निरंजन देव, सुनील मंडल, काशी मंडल, शांति देवी व विपिन सिंह सहित सभी मंडल प्रभारी एवं प्रवासी प्रभारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola