केकेएन स्टेडियम में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, ‘खेलो झारखंड’ में 10 प्रखंडों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

Updated:
विज्ञापन

स्पर्धा में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों को मिला  मेडल व प्रशस्ति पत्र. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केकेएन स्टेडियम, देवघर में खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026 के तहत एथलेटिक्स का रोमांचक आयोजन हुआ. जिले के 10 प्रखंडों से अंडर-17 खिलाड़ियों ने दौड़, कूद और फेंक जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में अपना हुनर दिखाया. उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों को खेल के महत्व पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

देवघर : जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026 में मंगलवार को केकेएन स्टेडियम, देवघर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में जिले के सभी 10 प्रखंडों से अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भागीदारी की. कार्यक्रम का उद्घाटन डीइओ बिनोद कुमार व डीएसइ मधुकर कुमार ने किया. झारखंड शिक्षा परियोजना के एडीपीओ संजय कापड़ी ने अतिथियों को पौधे भेंट किये. प्रतियोगिता के दौरान 100, 200 से लेकर 1500 मीटर दौड़, 3000 मीटर वॉक, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला व चक्का फेंक और भाला फेंक जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गयीं. मौके पर जिला परियोजना के फील्ड मैनेजर राम सागर सिंह चौधरी, एपीओ अलका कुमारी व जिला समन्वयक केजीबीवी आभा मंडल सहित जिले भर के शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे.

विज्ञापन
उंची कूद स्पर्धा में अपना प्रदर्शन करते खिलाड़ी.  | Prabhat Khabar Network
उंची कूद स्पर्धा में अपना प्रदर्शन करते खिलाड़ी.  | Prabhat Khabar Network

खिलाड़ियों से परिचय के दौरान अनुशासन का पढ़ाया पाठ

उद्घाटन समारोह में डीइओ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, सहयोग, समर्पण और निष्ठा की भावना विकसित करता है. खेल से शारीरिक सुदृढ़ता के साथ मानसिक मजबूती भी मिलती है. मेहनत और लगन से खिलाड़ी जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं.

उंची कूद स्पर्धा में अपना प्रदर्शन करते खिलाड़ी.  | Prabhat Khabar Network
उंची कूद स्पर्धा में अपना प्रदर्शन करते खिलाड़ी.  | Prabhat Khabar Network

बालक में रजी खान व बालिका में ज्योति प्रकाश बनीं विजेता

100 मीटर बालक वर्ग में देवघर के राजी खान, जबकि बालिका वर्ग में ज्योति प्रकाश विजेता रहीं. 200 मीटर में सारवा के आदर्श कुमार राउत व देवघर की दीपाली कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. 400 मीटर में मोहनपुर के मुकेश कुमार व पालोजोरी की सुजीता मुर्मू ने बाजी मारी.

लंबी कूद में सौरभ व ऊंची कूद में रमन विजेता

लंबी कूद में करौं के सौरभ रजवार और सारवा की अंजू कुमारी, जबकि ऊंची कूद में सारवा के रमन कुमार सिंह और मोजमा प्रवीन विजेता रहे. विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिले के शारीरिक शिक्षकों और सीआरपी की सराहनीय भूमिका रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola