UPSC में 37वीं रैंक लाकर डिप्टी कमांडेंट बने राज उज्ज्वल, बरनवाल समाज ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

सम्मान करते बरनवाल समाज के प्रबुद्धजन l Prabhat Khabar Netwoek

देवघर के राज उज्ज्वल बरनवाल ने UPSC परीक्षा में 37वीं रैंक प्राप्त कर उप समादेष्टा (डिप्टी कमांडेंट) का पद हासिल किया है. उनके सफल होने पर बरनवाल समाज ने उन्हें सम्मानित किया और युवाओं के लिए प्रेरणा बताया.

विज्ञापन

देवघर : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 37वीं रैंक हासिल कर उप समादेष्टा (डिप्टी कमांडेंट) के पद पर चयनित सारवां निवासी राज उज्ज्वल बरनवाल को देवघर के बरनवाल समाज ने सम्मानित किया. स्थानीय बरनवाल सेवा सदन के सभागार में आयोजित समारोह में समाज के लोगों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसे देवघर जिला सहित पूरे बरनवाल समाज के लिए गौरव का विषय बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन
अपनी मां के साथ यूपीएससी में सफल राज उज्जवल बरनवाल l Prabhat Khabar Network
अपनी मां के साथ यूपीएससी में सफल राज उज्जवल बरनवाल l Prabhat Khabar Network

स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर किया सम्मान

इस अवसर पर उप समादेष्टा पद के लिए चयनित राज उज्ज्वल बरनवाल को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र, बुके व माला पहनाकर स्वागत किया गया. साथ ही उनकी माता को भी सम्मानित किया गया. समाज के लोगों ने राज उज्ज्वल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

समाज के लोगों ने कहा कि राज उज्ज्वल की सफलता बरनवाल समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. UPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में 37वीं रैंक हासिल कर उन्होंने समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया है.

समारोह में ये रहे मौजूद

समारोह में वैश्य समाज के अध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, भाजपा नेता सुधांशु शेखर बरनवाल, राजन शशि, शिवऔतार बरनवाल, राजेश बरनवाल, महेश कुमार, जितेंद्र बरनवाल, युवक संघ के सचिव पंकज बरनवाल, कमल कुमार, अजय बरनवाल, सुरेंद्र बरनवाल, निवास कुमार व श्रीकांत बरनवाल सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola