हार्डवेयर व्यवसायी के घर से तीन नकद समेत 10 लाख की चोरी

Updated:
विज्ञापन

गृह स्वामी शादी समारोह को लेकर गये थे कोलकाता

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के मदीना मोहल्ला स्थित ईदगाह के निकट रहने वाले हार्डवेयर व्यवसायी जावेद इकबाल अहमद उर्फ गुड्डू के घर से चोरों ने तीन लाख नकदी व करीब सात लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. घटना के संबंध में जावेद ने बताया कि वे शादी समारोह में शामिल होने कोलकाता गये हुए था. घर में एक व्यक्ति को सोने के लिए रखा हुआ था. वह व्यक्ति शाम में घर गया तो घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया. जब वह अंदर झांक कर देखा तो घर के अंदर के सभी कमरे खुले थे. अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. साथ ही गोदरेज का लॉकर टूटा पड़ा था व उसमें रखा सामान गायब था. उसने सारी बातों की जानकारी उन्हें फोन के माध्यम से दी. तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. बताया कि वे भी रात को ट्रेन से 12.30 बजे कोलकाता से घर लौटा. उन्होंने बताया कि घर से नकद तीन लाख रुपये और करीब सात लाख रुपये सोने व चांदी का जेवरात गायब था, जिसे चोरों ने चोरी कर ली थी. साथ ही घर का सारा सामान बिखेर दिया था. घटना के संब���ध में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola