हेलो! मैं बैंक से बोल रहा हूं... बस इतनी बात और खाते उड़े एक लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर .

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के बहाने साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर की ठगी . ऑनलाइन प्रोसेस के नाम पर मधुपुर में ₹1 लाख पार, जानें पूरा मामला.

विज्ञापन

देवघर.मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है.साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाया और उसकी पत्नी के क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल करने के बाद करीब एक लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली. ठगों ने ऑनलाइन प्रोसेस कराने के नाम पर पीड़ित के दो मोबाइल फोन भी हैक कर लिये.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पत्नी का नया क्रेडिट कार्ड आया था, लेकिन उसे अभी तक चालू नहीं कराया गया था. इसी दौरान एक अज्ञात मोबाइल नंबर से पीड़ित के पास फोन आया.फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने की बात कही.

बैंक अधिकारी होने का भरोसा दिलाकर ठग ने क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी हासिल कर ली. इसके बाद ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर पीड़ित से मोबाइल पर कुछ गतिविधियां करायी गयीं.

ऑनलाइन प्रोसेस के बहाने दो मोबाइल किये हैक

पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान साइबर ठगों ने उसके दो मोबाइल फोन को अपने नियंत्रण में ले लिया.इसके बाद अलग-अलग माध्यमों से उसके खाते से करीब एक लाख रुपये की निकासी कर ली गयी.

ठगी की कुल रकम में आधे से अधिक राशि क्रेडिट कार्ड से उड़ायी गयी, जबकि बाकी रकम एक अलग बैंक खाते से निकाली गयी. लेन-देन की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित को साइबर ठगी का एहसास हुआ.

शिकायत मिलते ही जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी.शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.पुलिस ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर, बैंक खाते और ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े बिंदुओं की जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola