अंतिम सोमवारी को फूलों से सजेगा बाबा का दरबार, कोलकाता के कारीगर करेंगे रातभर सजावट

Updated:
विज्ञापन

बाबा मंदिर | Prabhat Khabar Network

सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर को कोलकाता के फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की है।

विज्ञापन

सावन महीने की अंतिम सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. अंतिम सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बाबा मंदिर पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखा गया है. श्रद्धालुओं को जलार्पण के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है. बाबा मंदिर प्रभारी एसडीएम रवि कुमार ने सभी मंदिर कर्मचारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को हर हाल में अपडेट रखने को कहा है. साथ ही भीड़ के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं हो, इसको लेकर कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कोलकाता से काफी मात्रा में मंगायी गयी हैं फूलों की लड़ियां

अंतिम सोमवारी के अवसर पर बाबा मंदिर को एक बार फिर आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है. मंदिर के सभी मुख्य द्वार के साथ-साथ बाबा मंदिर और परिसर में स्थित अन्य मंदिरों को भी फूलों से सजाया जा रहा है. इसके लिए बड़ी मात्रा में फूल और आकर्षक फूलों की लड़ियां कोलकाता से मंगायी गयी हैं.

रातभर चलेगा सजावट का काम

मंदिर परिसर को सजाने के लिए कोलकाता से पहुंचे कारीगर पूरी रात काम करेंगे. फूलों की सजावट के साथ मंदिर परिसर में आकर्षक लाइटिंग भी की गयी है. रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजा बाबा का दरबार अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा. मंदिर प्रशासन का प्रयास है कि दूर-दराज से पहुंचने वाले भक्तों को जलार्पण के साथ-साथ बाबा मंदिर की भव्य सजावट से भी सुखद अनुभूति हो.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola