कुमरडीह भदवारी में डॉ आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त प्रतिमा, विरोध प्रदर्शित करते लोग | Prabhat Khabar Network

देवघर के कुंडा में असामाजिक तत्वों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी. ग्रामीणों में भारी आक्रोश. पुलिस ने जांच शुरू की, कार्रवाई की मांग.

विज्ञापन

आशीष कुंदन, देवघर. कुंडा थाना क्षेत्र के कुमरडीह भदवारी गांव में शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त प्रतिमा, विरोध प्रदर्शित करते लोग | Prabhat Khabar Network
क्षतिग्रस्त प्रतिमा, विरोध प्रदर्शित करते लोग | Prabhat Khabar Network

घटना की सूचना पर पहुंचे कांग्रेस नेता

घटना की सूचना मिलने पर पंचायत के पूर्व मुखिया एवं जिला बीस सूत्री सदस्य कांग्रेस नेता दिनेश कुमार मंडल मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए मामले की जांच कराने और दोषी को गिरफ्तार करने की मांग की.

क्षतिग्रस्त प्रतिमा, विरोध प्रदर्शित करते लोग | Prabhat Khabar Network
क्षतिग्रस्त प्रतिमा, विरोध प्रदर्शित करते लोग | Prabhat Khabar Network

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच

सूचना मिलने पर कुंडा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की. पुलिस ने मामले की जानकारी ली और घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग

घटना को लेकर कुंडा थाना में लिखित शिकायत दी गयी है. शिकायत में प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola