सावधान! RTO चालान के नाम पर APK फाइल, टच करते ही हैक हुआ मोबाइल; खाते से उड़े ₹1600
RTO चालान के नाम पर APK फाइल से साइबर ठगी का नया खेल. देवघर में जवान के ₹1600 उड़े. पुलिस कर रही जांच, ऐसे बचें.
देवघर.आरटीओ चालान के नाम पर भेजी गयी एक APK फाइल को टच करना जामताड़ा आईआरबी में कार्यरत जवान अभय कुमार को भारी पड़ गया.फाइल पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही देर में बैंक खाते से दो बार में कुल 1600 रुपये की निकासी कर ली गयी. अभय कुमार मोहनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.मोबाइल हैक होने और खाते से रुपये निकलने की जानकारी मिलते ही उन्होंने साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी.
आपके शहर में
APK फाइल पर क्लिक करते ही हैक हुआ मोबाइल
जानकारी के अनुसार, अभय कुमार के मोबाइल पर आरटीओ चालान से संबंधित बताकर एक APK फाइल भेजी गयी थी.चालान से जुड़ा संदेश समझकर उन्होंने फाइल को टच कर दिया. इसके बाद मोबाइल की गतिविधियां संदिग्ध हो गयीं और कुछ ही समय में उनके बैंक खाते से रुपये निकलने लगे.
साइबर अपराधियों ने पहले 1500 रुपये और फिर 100 रुपये की निकासी की.खाते से रुपये कटने का मैसेज मिलने के बाद अभय कुमार को साइबर ठगी का एहसास हुआ.
दो बार में खाते से निकाले 1600 रुपये
मोबाइल हैक होने के बाद बैंक खाते से लगातार दो ट्रांजेक्शन किये गये.पहले खाते से 1500 रुपये निकाले गये और इसके बाद 100 रुपये की दूसरी निकासी हुई. इस तरह साइबर अपराधियों ने कुल 1600 रुपये निकाल लिये.
रुपये निकलने के बाद अभय कुमार ने तत्काल मामले को गंभीरता से लिया और साइबर थाना पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करायी.
साइबर थाना में शिकायत, जांच में जुटी पुलिस
अभय कुमार की शिकायत पर साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब उस APK फाइल को भेजने वाले मोबाइल नंबर, फाइल के स्रोत और खाते से हुई निकासी से जुड़े डिजिटल लेन-देन की जानकारी जुटा रही है.
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि फाइल के जरिये मोबाइल में किस तरह सेंध लगायी गयी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं.
RTO चालान के नाम पर बढ़ रहे साइबर ठगी के खतरे
RTO चालान के नाम पर भेजी जाने वाली संदिग्ध APK फाइलें साइबर अपराधियों का नया हथकंडा बन रही हैं.ऐसी फाइल मोबाइल में इंस्टॉल होने या उस पर क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी खतरे में पड़ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए