गंडा और महापुर जोरिया पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल: विधायक

Author Shailesh
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारठ: बरसात में अब नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन

सारठ. सारठ-चितरा मुख्य मार्ग स्थित गंडा एवं महापुर जोरिया पर 6 करोड़ 61 लाख 92 हजार रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण एप्रोच पथ सहित किया जायेगा. पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा इस पुल निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है. सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने बताया कि सारठ-चितरा मुख्य पथ पर स्थित गंडा और महापुर जोरिया पर बरसात के समय पानी भर जाने से आवागमन में लोगों को काफी परेशानी होती थी. यह मार्ग चितरा कोलियरी के साथ जामताड़ा, धनबाद और बोकारो को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मुख्य मार्ग है, जिस कारण जनहित में इन दोनों स्थानों पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी. उन्होंने बताया कि दोनों स्थानों पर पुल निर्माण को लेकर विभाग को अनुशंसा भेजी गयी थी और मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया गया था. इसी क्रम में गंडा जोरिया पर 2 करोड़ 97 लाख 92 हजार 100 रुपये तथा महापुर जोरिया पर 3 करोड़ 64 लाख 300 रुपये की लागत से निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति सोमवार को विभाग द्वारा प्रदान कर दी गयी है. विधायक ने बताया कि शीघ्र ही पथ निर्माण विभाग द्वारा निविदा जारी कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा. पुल के साथ एप्रोच पथ का भी निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत प्राक्कलित राशि में शामिल है. — जामताड़ा, धनबाद और बोकारो कनेक्टिविटी होगी मजबूत, सारठ-चितरा मार्ग पर पुल निर्माण शुरू सारठ-चितरा मार्ग को मिलेगा बड़ा तोहफा, 6.61 करोड़ की लागत से बनेंगे दो उच्च स्तरीय पुल

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola