एक ही रात तीन घरों का ताला तोड़कर चोरी, नकदी, जेवरात व कीमती सामान ले गये चोर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 May 2024 7:34 PM
देवघर के सारवां इलाके के चरघरा गांव के कई घरों में चोरी की घटनाएं हुईं. पीड़ित परिवारों ने बताया कि उनके घरों से नकदी, जेवर समेत कीमती बर्तन चोर ले गये.
सारवां . थाना क्षेत्र के चरघरा गांव में 22 मई की देर रात को अज्ञात चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद पीड़ित किसानों ने थाने में आवेदन देकर जांच की गुहार लगायी है. इस संबंध में महादेव दास ने आवेदन में कहा कि खाना खाकर जब सभी परिजन सो रहे थे तो घर का ताला तोड़कर बक्से से जेवर के साथ बिजली मोटर आदि चोरी कर ली. गांव की रूबी देवी ने थाने में दिये आवेदन में जिक्र किया हैकि खाना खाकर सभी छत पर सो गये थे. इस दौरान चोरों ने छत पर जाने के लिए लगी सीढ़ी चोरों ने हटा ली और घर का ताला तोड़ कर नकदी 20 हजार के साथ जेवर व घर से कांसा के कई बर्तन की चोरी कर ली. मामले को लेकर गांव के सुबोध रवानी ने आवेदन में कहा है कि रात को सभी खाना खाकर सो गये थे. सुबह उठे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला. गृहस्वामी ने बताया कि घर में रखा बिजली मोटर सहित कुल 38 हजार के सामान की चोरी कर ली गयी. पीड़ितों ने इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग पुलिस से की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










