आग से गुमटी जलकर राख, हजारों का नुकसान

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीड़ित ने थाने में गुमटी जलाने का लगाया आरोप

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगढ़ निवासी मो मकसूद आलम ने गुमटी में आग लगा दिये जाने की शिकायत थाने में दी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि वह एचपी पेट्रोल पंप के निकट उनका गुमटी में चाय-बिस्कुट व कोल्ड ड्रिंक की बिक्री कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. रात दुकान बंद कर घर चले गये थे. बुधवार सुबह जब गुमटी खोलने पहुंचे तो देखा कि पूरी गुमटी जलकर राख हो चुका है. गुमटी में करीब 15 हजार रुपये का सामान था. जबकि गुमटी की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताया. इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. उन्होंने आशंका जताया है कि अज्ञात लोगों ने जानबूझकर आग लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हाइलार्ट्स : पीड़ित ने थाने में गुमटी जलाने का लगाया आरोप

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola