आग लगने से घर समेत हजारों का सामान जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवीपुर थाना क्षेत्र के जगमनिया गांव की घटना

विज्ञापन

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धोबाना पंचायत के जगमनिया गांव में एक फूस के घर में आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार जगमनियां गांव निवासी फरीदा खातून दिन में अपने घर में खाना बना रही थी. खाना बनाने के दौरान एक चिंगारी उड़ने से फूस के घर में आग लग गयी. जिसे देखकर परिजन शोर मचाने लगे. शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया. पर लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें पूरा घर जलकर राख हो गया. वहीं, घर में रखा धान, चावल, कपड़ा, बर्तन आदि सामान भी जल गया. पीड़ित ने बताया कि अब रहने के लिए छत नहीं है. पीड़ित परिवार ने सीओ को आवेदन देकर मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola