गंगा नारायण ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब को किया नमन
26 नवंबर 1949 को भारत गणराज्य का संविधान बनकर तैयार हुआ
मधुपुर. सिमरा मंडल के कांशीडीह में भाजपा के विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने मंगलवार को कार्यकर्ताओें के साथ संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया. उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को भारत गणराज्य का संविधान बनकर तैयार हुआ था. भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर 26 जनवरी 2015 को पहली बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संविधान दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत की गयी थी. तब से प्रत्येक वर्ष संविधान दिवस श्रद्धा और निष्ठा के साथ मनाया जाता है. मौके पर कुंदन कुमार, नरोत्तम दास,सपन गुप्ता,भोले शंकर दास, खोसो पंडित आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए