जसीडीह स्टेशन के प्लेटफाॅर्म से अज्ञात युवक का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

जसीडीह स्टेशन परिसर के प्लेटफाॅर्म नंबर चार से रेल पुलिस ने एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया. घटना सूचना पर रेल पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह स्टेशन परिसर के प्लेटफाॅर्म नंबर चार से रेल पुलिस ने एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया. घटना सूचना पर रेल पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, प्लेटफाॅर्म नंबर चार पर शव होने की सूचना जीआरपी व आरपीएफ को मिली थी. सूचना मिलने के बाद जीआरपी एसआइ रंजीत पासवान, आरपीएफ पदाधिकारी व कर्मी के साथ घटनास्थल पहुंच कर जांच-पड़ताल की. इसके बाद शव बरामद किया. मृतक के पास से उसकी पहचान के लिए किसी प्रकार के कागजात व सामान नहीं मिले हैं. स्टेशन परिसर में मौजूद यात्री व अन्य लोग भी शव की पहचान नहीं कर पाये. पुलिस ने बताया कि अधेड़ को कई दिनों से स्टेशन व आसपास में घूमते देखा जा रहा था. संभवत: अचानक उसकी तबीयत बिगड़ जाने के कारण मौत हो गयी होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा किया जायेगा. घटना को लेकर जीआरपी यूडी का मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola