बैजनाथपुर इलाके के होटल से हथियार के साथ संदिग्ध युवक पकड़ाया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
रिखिया थाने की पुलिस द्वारा बैजनाथपुर इलाके के एक होटल से हथियार के साथ एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिये जाने का मामला सामने आया है.
विज्ञापन
देवघर.
रिखिया थाने की पुलिस द्वारा बैजनाथपुर इलाके के एक होटल से हथियार के साथ एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिये जाने का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बता रही है. आखिर पकड़े गये संदिग्ध ने किस मंशा से हथियार रखा था और कहां अपराध को अंजाम देना था, इस संबंध में कुछ पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस उक्त संदिग्ध को रिखिया थाने में रखकर पूछताछ करने में जुटी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रिखिया थाने की पुलिस ने बैजनाथपुर इलाके में स्थित एक होटल से कुंदन नाम के संदिग्ध युवक को उठाया है. पुलिस उससे पूछताछ के बाद उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन