ePaper

झामुमो प्रत्याशी की जीत पर गांधी चौक पर समर्थकों ने बांटी मिठाई

Updated at : 23 Nov 2024 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो प्रत्याशी की जीत पर गांधी चौक पर समर्थकों ने बांटी मिठाई

सारठ से झामुमो प्रत्याशी चुन्ना सिंह की जीत पर चितरा के झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थकों ने जोरदार आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया

विज्ञापन

चितरा. सारठ विस क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह की जीत पर चितरा के झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थकों ने जोरदार आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया. साथ ही उपस्थित लोगों के बीच गुलाल लगाकर व मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया. दोपहर बाद से ही जेएमएम की बढ़त को देखते हुए आतिशबाजी करना शुरू कर दिया. साथ ही दोपहर बाद ही लोग सारठ से जेएमएम की जीत आश्वस्त हो गये थे. मालूम हो कि झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार पूरे झारखंड में एनडीए के लिए परिणाम चौंकाने वाला आया है. इसी कड़ी में सारठ विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी और चार बार विधायक रहे उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर पांचवीं बार विधायक बने. वहीं, भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह के हार के बाद उनके पैतृक गांव सहरजोरी में भी सन्नाटा छाया रहा. मौके पर सिंधु सिंह, निर्मल मरांडी, मुकेश भोक्ता, द्रोण सिंह, अभय भोक्ता, प्रवीण भोक्ता, राजेश राय, राकेश राय, पंकज भोक्ता, पप्पू भोक्ता, अरविंद भोक्ता समेत दर्जनों समर्थक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola