खड़ारा ने जनकपुर की टीम को दो रन से हराया

Published by : SIVANDAN BARWAL Updated At : 01 Feb 2026 7:27 PM

विज्ञापन

देवीपुर के मंझलाडीह में स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन

विज्ञापन

देवीपुर. प्रखंड के मंझलाडीह मैदान में रविवार को धर्मेंद्र सिन्हा मेमोरियल क्रिकेट क्लब तिलजोरी के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. आयोजित तिलजोरी प्रीमियर लीग सीजन-6 , आदर्श लक्ष्य ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ. फाइनल मैच खड़ारा व जनकपुर के बीच खेला गया. इस अवसर पर जनकपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर में 72 रनों का लक्ष्य खड़ारा टीम के सामने रखा. लक्ष्य का पीछा करते हुए खड़ारा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र छह ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और इस प्रकार आदर्श लक्ष्य ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. इस फाइनल मुकाबले में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले आकाश पासवान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. वहीं पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी आकाश पासवान को दिया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श लक्ष्य उपस्थित रहे. उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया. वहीं, आयोजक प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि तिलजोरी प्रीमियर लीग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है. वहीं, मुख्य अतिथि आदर्श लक्ष्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ऐसे खेल आयोजनों की अहम भूमिका होती है. मौके पर आयोजक सचिन कुमार दास, झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के महासचिव संजीव कुमार झा, पूर्व जिला परिषद महेंद्र यादव, पूर्व मुखिया राजकुमार शर्मा, अभिनव कुमार चंद्रवंशी, नागेन्द्र रमानी समेत अन्य मौजूद थे. हाइलार्ट्स : देवीपुर के मंझलाडीह में स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन

विज्ञापन
SIVANDAN BARWAL

लेखक के बारे में

By SIVANDAN BARWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola