शरीफ एकादश बुच्ची ने जीता पटवाबाद चैंपियंस ट्रॉफी

मधुपुर : मधुपुर के पटवाबाद मैदान में स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित
मधुपुर. प्रखंड के पटवाबाद मैदान में चल रहे पटवाबाद चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच रविवार को शरीफ एकादश बुच्ची बनाम यूथ क्लब लखना के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में शरीफ एकादश बुच्ची की टीम ने 8 विकेट खोकर 157 रन बनाया. जवाबी पारी खेलने उतरी यूथ क्लब लखना ने 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन ही बना पाया. इस तरह 14 रन से शरीफ एकादश बुच्ची ने फाइनल क्रिकेट मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज अजहर को दिया गया. निर्णायक की भूमिका तकबुल, नूर आलम, गुलाम ने निभाया. वहीं, मुख्य अतिथि मंत्री हफीजुल हसन ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि पटवाबाद में अखाड़ा और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्रेरणादायक है. खेलकूद शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है. बौद्धिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी है, लेकिन जीवन में विकास के लिए पढ़ाई लिखाई सबसे जरूरी है. पढ़ लिखकर इंजीनियर, डाक्टर, बीडीओ बने. कहा कि अगले क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मैट्रिक, इंटरमीडिएट के उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा. स्थानीय युवा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करें. इससे पढ़ाई का माहौल बनेगा. आयोजन की व्यवस्था में मेरा पूरा सहयोग होगा. कहा कि मधुपुर पर कुछ लोग छोटी बातों को बड़ा बनना चाहते है. मधुपुर का इतिहास भाईचारगी और मोहब्बत कर रहा है. यहां सभी मिलजुल कर रहने वाले है. नफरत फैलाने वाले लोगों का मंसूबाह कभी पूरा नहीं होगा. मौके पर पूर्व नप अध्यक्ष फैयाज कैसर, पूर्व नप उपाध्यक्ष जियाउल हक टार्जन,जिप सदस्य फारूक अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष शाकिर अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, परवेज, जमशेद, बबलू , रौफ,समीर आलम समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. हाइलार्ट्स : खेलकूद से बौद्धिक विकास होता है : मंत्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




