भाजपा प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Nov 2024 9:05 PM
ताकि चुनाव जीतने पर वे हमेशा जनता के बीच रहकर काम करेंगे
मधुपुर. भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के बेलकुकुराहा, भलगढ़ा, मानिकपुर, बुढ़ैई आदि दर्जनों गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मधुपुर के विकास के लिए परिवर्तन जरूरी है. जात- पात के नाम पर विपक्षी प्रत्याशी वोट लेना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष वोट खरीदना चाहता है, जिसका जवाब जनता देगी. उन्होंने कहा कि एक बार भाजपा को मौका दे. उन्होंने कहा कि भाजपा ही बिना भेदभाव किये ही विकास कर सकती है. वे भी बिना कोई पद में रहते हुए वर्षों से क्षेत्र में गरीब व पिछड़ों की सेवा और सहायता कर रहे हैं. मौके पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










