सिकटिया मेगा लिफ्ट योजना 96% पूरी, 27 पंचायतों के 1.11 लाख किसानों के खेतों में जल्द पहुंचेगा पानी
सिकटिया मेगा लिफ्ट योजना का ब्लू प्रिंट | Prabhat Khabar Network
देवघर-जामताड़ा के 27 पंचायतों में 584 करोड़ की सिकटिया मेगा लिफ्ट योजना 96% पूरी. 13,164 हेक्टेयर भूमि पर सालभर खेती का मार्ग प्रशस्त.
देवघर : देवघर और जामताड़ा जिले के 27 पंचायतों के किसानों के लिए सिंचाई को लेकर बड़ी राहत की खबर है. 584.35 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सिकटिया मेगा लिफ्ट योजना का कार्य करीब 96 प्रतिशत पूरा हो चुका है. योजना पूरी होने के बाद 27 पंचायतों की 13,164 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है.
आपके शहर में
27 पंचायतों के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी
योजना के तहत देवघर जिले के सारठ की छह और करौं प्रखंड की छह पंचायतों के साथ जामताड़ा जिले के विद्यासागर प्रखंड की 12 तथा जामताड़ा प्रखंड की तीन पंचायतों को सिंचाई सुविधा से जोड़ा जाना है. इससे इन क्षेत्रों के किसानों को खेती के लिए पानी की सुविधा मिल सकेगी.
96 प्रतिशत काम पूरा, फॉरेस्ट क्लीयरेंस का इंतजार
विभागीय कार्यपालक अभियंता अभिशान तामसे ने बताया कि योजना का कार्य लगभग 96 प्रतिशत पूरा हो चुका है. अधिकृत एजेंसी जिंदल को विभाग की ओर से अब तक करीब 500 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि फॉरेस्ट लैंड से क्लीयरेंस मिलते ही शेष जगहों पर पाइप लगाने का काम पूरा कर दिया जाएगा. निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पाइप बिछाने का काम किया जा चुका है.
पंप हाउस और सिविल वर्क पूरा
सिकटिया मेगा लिफ्ट योजना देवघर और जामताड़ा जिले की बड़ी सिंचाई योजनाओं में शामिल है. योजना के तहत तीन बड़ी टंकियां बनायी गयी हैं. पंप हाउस सहित अन्य सिविल वर्क भी पूरा हो चुका है.
सालभर खेती की उम्मीद
योजना के तहत 27 पंचायतों की 13,164 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है. इससे किसानों को सालभर खेती करने में सुविधा मिलने की उम्मीद है.
सारठ विधानसभा क्षेत्र के किसानों को योजना से होने वाले लाभ का उल्लेख करते हुए कहा गया कि इससे किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और वे खेती के माध्यम से आत्मनिर्भर हो सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए