Deoghar news : सारठ में दो दुकानों का ताला तोड़कर 20 हजार का सामान चोरी

Updated:
विज्ञापन

सारठ थाना क्षेत्र के सिघुवाटांड़ गांव की घटना

विज्ञापन

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र के सिघुवाटांड़ गांव से शनिवार रात को चोर दो दुकानों का ताला तोड़कर लगभग 20 हजार कीमत का खाने-पीने का सामान चोरी कर ले गये. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में सिघुवाटांड़ निवासी दुकान मालिक गुड़ा राणा और प्रदीप मिश्रा ने बताया कि देर शाम वे दुकान बंद कर चले गये. सुबह दुकान पर पहुंचकर देखा तो ताला टूटा था. दुकान से फर्नीचर बनाने की एक मशीन, जिसकी कीमत 14 हजार, नाश्ता बनाने की सामग्री व पान मसाला व अन्य सामान गायब था. साथ ही इधर-उधर सामान बिखरा था. मामले की सूचना पुलिस को दी. वहीं, 20 हजार के सामान की चोरी बतायी जा रही है. बताया गया कि चोर दीवार फांद कर पीछे के दरवाजे से दुकान के अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया. साथ ही कई सामान दुकान के पीछे एक झाड़ी में फेंका मिला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola