ePaper

छात्र-छात्राओं ने पेश किये ग्रीनहाउस प्रभाव के मॉडल

Updated at : 30 Jan 2026 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने पेश किये ग्रीनहाउस प्रभाव के मॉडल

मधुपुर के कुंडू मदर्स इंटरनेशनल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के कुंडू बंगला रोड स्थित मदर्स इंटरनेशनल अकादमी परिसर में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण व कृषि से जुड़े विषयों पर मॉडल प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता, तार्किक क्षमता व वैज्ञानिक समझ का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी व पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने विज्ञान मॉडल का अवलोकन कर विद्यार्थियों से प्रोजेक्ट्स की जानकारी ली. प्रदर्शनी में ज्वालामुखी का सक्रिय मॉडल, मानव शरीर के अंगों व उनकी कार्यप्रणाली, ग्रीनहाउस प्रभाव, सौर ऊर्जा, विद्युत रेल प्रणाली, गहन खेती, आधुनिक शहर योजना, प्राकृतिक खाद का प्रयोग, पेरिस्कोप, भूकंप प्रतिरोधक संरचना, वैज्ञानिक खेती, न्यूटन का गति सिद्धांत, हृदय व किडनी के कार्य जैसे विषयों को सरल, रोचक रूप में प्रस्तुत किया. मौके पर मंत्री श्री हसन अंसारी ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजनों से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है. बच्चों में नवाचार व वैज्ञानिक सोच का विकास होता है. पूर्व सांसद ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से छात्र-छात्राओं की बौद्धिक क्षमता के साथ उनकी प्रस्तुति कौशल और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है. मौके पर विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार कलबलिया, शबाना खातून, मैनेजिंग ट्रस्टी सुषमा अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशक प्रतुलय गर्ग, प्रशासनिक प्रधान दृष्टि गर्ग समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मदर्स इंटरनेशनल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola