बैंक में जमा करने पहुंचे थे 1.10 लाख, ब्लेड मारकर वृद्ध के थैले से रुपये उड़ा ले गये बदमाश
AI-generated सांकेतिक तस्वीर l prabhat khabar network
देवघर स्थित बैंक में ₹1.10 लाख जमा करने आए वृद्ध जयनारायण राउत से बदमाशों ने थैले से ब्लेड मारकर रुपये उड़ा लिए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
देवघर : नगर थाना क्षेत्र के सरदार पंडा लेन वीआईपी गेट के समीप निवासी वृद्ध जयनारायण राउत के थैले से बदमाशों ने 1.10 लाख रुपये उड़ा लिये. घटना मंगलवार की दोपहर करीब 1:20 बजे एसबीआई बाजार शाखा में हुई. घटना के वक्त बदमाशों की संख्या छह बतायी जा रही है.
आपके शहर में
काउंटर के समीप पहुँचने पर बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, जयनारायण राउत 1.10 लाख रुपये बैंक में जमा करने पहुंचे थे. बैंक में जमा पर्ची भरने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मदद की थी. इसके बाद वे जमा पर्ची लेकर काउंटर पर पहुंचे. इसी दौरान बदमाशों ने उनके थैले में ब्लेड मारकर उसे काट दिया और रुपये लेकर फरार हो गये.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित जयनारायण राउत नगर थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घटना के खुलासे के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए