ब्रेकिंग न्यूज़: सारठ में स्कूल वैन-पिकअप की जोरदार भिड़ंत, बच्ची की मौत; चार गंभीर

Updated:
विज्ञापन

स्कूल वैन और पिकअप की बीच जोरदार टक्कर.

सारठ-चितरा मार्ग पर स्कूल मैजिक और पिकअप वैन में भीषण टक्कर. 15 बच्चों की जान बाल-बाल बची, एक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल.पूरी खबर पढ़ें.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सारठ. सारठ-चितरा मुख्य मार्ग पर मांझलीबाद गांव के समीप मंगलवार को स्कूली बच्चों से भरी मैजिक और पिकअप वैन में आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में एक स्कूली बच्ची की मौत हो गयी, जबकि चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. मृत बच्ची की पहचान चितरा थाना क्षेत्र के खमार गांव निवासी मुन्नी कुमारी के रूप में बतायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

15 बच्चे थे स्कूल सवार

जानकारी के अनुसार, स्कूल मैजिक में करीब 15 बच्चे सवार होकर नारंगी मोड़ स्थित स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान मांझलीबाद गांव के समीप सामने से आ रही पिकअप से मैजिक की टक्कर हो गयी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी.

यह भी पढ़ें:

दुमका-पाकुड़ रोड पर गड्ढों का जाल, बारिश में सड़क बनी मुसीबत

इलाज के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने मुन्नी कुमारी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, चार बच्चों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया.


क्षतिग्रस्त स्कूल वैन.
क्षतिग्रस्त स्कूल वैन.

हादसे के बाद मची अफरातफरी

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरातफरी मच गयी. हादसे के कारण कुछ देर तक मार्ग पर भी लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना के संबंध में पुलिस की ओर से मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola