सारवां: जंगली सुअरों के झुंड ने आलू की तैयार फसल को किया बर्बाद, किसान चिंतित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारवां की नारंगी पंचायत के राउतडीह गांव की घटना

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र की नारंगी पंचायत के राउतडीह गांव में रविवार रात को जंगली सुअरों के झुंड ने खेत में लगी आलू की फसल को बर्बाद कर दिया. इस संबंध में पीड़ित किसान डब्ल्यू नापित ने बताया कि कड़ी मेहनत और पूंजी लगाकर 50 डिसमिल में आलू की खेती की थी. एक सप्ताह के अंदर में आलू की फसल निकालने वाले थे कि अचानक रात्रि को जंगली सुअरों के झुंड ने सारी फसल को तहस-नहस कर दिया. वहीं, उक्त गांव के किसान सोना ठाकुर, जमादार ठाकुर ने बताया कि जंगली सुअरों के दल ने खेत में लगी पत्ता गोभी की फसल को चट कर गये. गांव के ही किसान आशीष अकेला ने बताया कि उसके खेत में गेहूं की फसल को भी जंगली सुअरों के द्वारा बर्बाद कर दिया गया. उनलोगों ने बताया कि आये दिन अगल-बगल गांवों में ऐसी घटना होती है. पीड़ित किसानों ने विभाग से सहायता की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola