सारठ डिग्री कॉलेज का बदलेगा हाल, 3.72 करोड़ से फर्नीचर-कंप्यूटर और नेटवर्किंग की सुविधा

Updated:
विज्ञापन

सारठ डिग्री कॉलेज का भवन.| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारठ डिग्री कॉलेज में 3.72 करोड़ से फर्नीचर, कंप्यूटर व नेटवर्किंग की सुविधाएँ होंगी. विधायक की पहल से छात्रों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक माहौल.

विज्ञापन

संवाददाता, सारठ: सारठ स्थित डिग्री कॉलेज, जो पहले महिला कॉलेज के नाम से जाना जाता था, के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है. कॉलेज के फर्निशिंग कार्य के लिए विभाग ने 3 करोड़ 72 लाख 61 हजार 600 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है.

विज्ञापन

यह स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका अंतर्गत डिग्री महाविद्यालय, सारठ के फर्निशिंग कार्य के लिए दी गयी है. इस स्वीकृति के बाद कॉलेज में फर्नीचर, कंप्यूटर, नेटवर्किंग समेत अन्य जरूरी सुविधाओं के विकास का रास्ता साफ हो गया है.

विधायक की पहल के बाद मिली बड़ी स्वीकृति

कॉलेज के फर्निशिंग कार्य की स्वीकृति दिलाने में सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह की पहल को अहम माना जा रहा है. विधायक ने विधानसभा सत्र के दौरान कॉलेज में संसाधनों की कमी का मामला प्राथमिकता के साथ उठाया था.

इसके बाद कॉलेज में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने की दिशा में विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है.

तीनों फ्लोर पर होगा फर्निशिंग का काम

स्वीकृत राशि से कॉलेज भवन के ग्राउंड फ्लोर, प्रथम तल और द्वितीय तल में फर्निशिंग का काम कराया जाएगा. इसमें फर्नीचर, कंप्यूटर और नेटवर्किंग समेत अन्य जरूरी कार्य शामिल हैं.

स्वीकृति आदेश के अनुसार अलग-अलग फ्लोर के लिए राशि भी निर्धारित कर दी गयी है.

  • ग्राउंड फ्लोर: 67 लाख 37 हजार 439 रुपये.
  • प्रथम तल: 2 करोड़ 13 लाख 66 हजार 792 रुपये.
  • द्वितीय तल: 67 लाख 41 हजार 704 रुपये.

इस तरह फर्निशिंग कार्य के लिए कुल 3 करोड़ 72 लाख 61 हजार 600 रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है.

DPR के आधार पर मिली तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति

बताया गया है कि फर्निशिंग कार्य के लिए झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, रांची की ओर से तैयार डीपीआर के आधार पर विभाग ने तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है.

स्वीकृति मिलने के बाद अब कॉलेज में आधुनिक संसाधनों से लैस बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार होने की उम्मीद बढ़ गयी है.

विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

फर्निशिंग कार्य पूरा होने के बाद कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है. खासकर कंप्यूटर और नेटवर्किंग की सुविधा से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और डिजिटल संसाधनों का लाभ मिल सकेगा.

कॉलेज में लंबे समय से संसाधनों को बेहतर बनाने की जरूरत महसूस की जा रही थी. अब करोड़ों रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद कॉलेज के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में काम तेज होने की उम्मीद है.

क्या कहते हैं सारठ विधायक

सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने कहा कि फर्निशिंग कार्य पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा. साथ ही कंप्यूटर और नेटवर्किंग जैसी आधुनिक सुविधाओं का भी लाभ विद्यार्थियों को मिल सकेगा.

उन्होंने कहा कि कॉलेज में संसाधनों को बेहतर करने की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी. अब स्वीकृति मिलने के बाद कॉलेज के विकास को गति मिलने की उम्मीद है. विधायक ने फर्निशिंग कार्य की स्वीकृति को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola