छत की रेलिंग टूटी, व्यक्ति की गिरकर मौत

Updated:
विज्ञापन

गर थाना अंतर्गत कास्टर टाउन मोहल्ले में बुधवार की सुबह तीन मंजिले मकान की छत से गिरकर 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर नगर थाना अंतर्गत कास्टर टाउन मोहल्ले में बुधवार की सुबह तीन मंजिले मकान की छत से गिरकर 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. पुलिस को दिये गये बयान में मृतक के परिजन ने बताया कि, सुबह स्नान करने के बाद पति छत पर कपड़ा सूखने के लिए डालने गये थे. अचानक से उनकी नजर रात को आई आंधी-पानी में झुके झंडे पर पड़ी और वह इसे सीधा करने लगे. उसी दौरान छत की पांच इंच की रेलिंग टूट गयी और वे तीन मंजिले मकान से नीचे गिर पड़े. परिजनों के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी. वह बाजला चौक के पास मेडिकल की दुकान चलाते थे. इधर जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ ओपी प्रभारी राजकुमार टुडू अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola