मजिस्ट्रेट चेकिंग में 1.28 लाख वसूला गया जुर्माना

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुपुर : रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी ने चलाया टिकट चेकिंग अभियान

विज्ञापन

मधुपुर. ���ेलवे न्यायिक दंडाधिकारी जूलियन आनंद टोप्पो के नेतृत्व में सोमवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान में एक मजिस्ट्रेट जांच दस्ता व एक टिकट जांच दस्ता समेत कुल 18 कर्मचारी शामिल थे. अभियान के दौरान 330 जुर्माने के मामले पकड़े गये. जिनमें 14 जहां-तहां थूकने के मामले व 2 बिना बुक किए सामान के मामले शामिल था. पकड़े गये लोगों से कुल 1 लाख 28 हजार 235 रुपया जुर्माना वसूला गया. टिकट जांच अभियान आसनसोल- झाझा मेमू ट्रेन, जसीडीह-रांची एक्सप्रेस, चित्तरंजन स्टेशन में पटना-हावड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस, जसीडीह स्टेशन में हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस और मधुपुर में पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस में चलाया गया. टिकट चेकिंग अभियान से बेटिकट यात्रियों में अफरा तफरी मची रही. मौके पर आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारी व टीटीई मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola