334 बेटिकट रेल यात्रियों से वसूला गया 1.26 लाख रुपये जुर्माना

Author Balram
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर में रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी विवेक राज के नेतृत्व में चलाया गया अभियान

विज्ञापन

मधुपुर. रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी विवेक राज के नेतृत्व में सोमवार को विभिन्न ट्रेनों व स्टेशन में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान अप पाटलिपुत्र एक्सप्रेस व धनबाद-पटना इंटरसिटी के अलावा हावड़ा-जनशताब्दी, आसनसोल-झाझा मेमू सवारी ट्रेन समेत कई ट्रेनों व स्टेशन पर टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना टिकट यात्री के अलावा विभिन्न रेलवे एक्ट उल्लंघन सहित अन्य कई मामलों में कुल 334 यात्रियों को हिरासत में लिया. बताया जाता है कि टिकट चेकिंग अभियान चितरंजन, मधुपुर व जसीडीह के बीच चलाया गया. इस दौरान ट्रेनों के अलावा प्लेटफॉर्म पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान हिरासत में लिए गये 334 रेल यात्रियों से एक लाख 26 हजार 885 रुपया जुर्माना वसूला गया. वहीं, जांच अभियान के दौरान बिना टिकट रेल यात्रियों में अफरा-तफरी मची रही. अभियान में रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के अधिकारी और जवान समेत टिकट निरीक्षक, टीटीई शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola