ePaper

प्रभात खबर का इवेंट : म्यूजिक बजा तो बढ़े कदम, रुका तो कुर्सी पर कब्जे की होड़, म्यूजिकल चेयर में दिखा जोश

Updated at : 29 Jan 2026 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर का इवेंट : म्यूजिक बजा तो बढ़े कदम, रुका तो कुर्सी पर कब्जे की होड़, म्यूजिकल चेयर में दिखा जोश

प्रभात खबर द्वारा आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में उत्साह अपने चरम पर नजर आया. करीब 100 से अधिक महिला व पुरुष प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ इस रोमांचक खेल में भाग लिया.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : प्रभात खबर द्वारा आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में उत्साह अपने चरम पर नजर आया. करीब 100 से अधिक महिला व पुरुष प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ इस रोमांचक खेल में भाग लिया. जैसे ही म्यूजिक बजा, प्रतिभागियों के कदम तेजी से आगे बढ़े और म्यूजिक रुकते ही सभी की नजरें चेयर पर टिक गयीं. पलक झपकते ही कुर्सी पर बैठने की होड़ ने माहौल को बेहद दिलचस्प बना दिया. प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में आदित्य पाण्डेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि चंद्रशेखर कुमार उपविजेता रहे. वहीं महिला वर्ग में साक्षी कुमारी ने सूझबूझ और फुर्ती का परिचय देते हुए जीत हासिल की और अंबिका गुप्ता उपविजेता बनीं. प्रतियोगिता का सफल संचालन रौशन मिश्रा ने किया, जबकि प्रभाकर ने सहयोग की भूमिका निभायी. मेला व्यवस्थापक बीरेंद्र सिंह व गोरखनाथ सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया. मौके पर अतिथियों ने प्रतिभागियों को म्यूजिकल चेयर जीतने के टिप्स दिये. उन्होंने कहा : खेल के दौरान केवल तेजी ही नहीं, बल्कि रणनीति भी जरूरी होती है. म्यूजिक पर चलते समय चेयर से थोड़ी दूरी बनाए रखें, ताकि म्यूजिक रुकते ही तुरंत बैठ सकें. ध्यान हमेशा म्यूजिक और आसपास के खिलाड़ियों पर रखें. घबराहट से बचें और आखिरी राउंड तक धैर्य बनाए रखना ही जीत की सबसे बड़ी कुंजी है.

पुस्तक मेला में आज : फ्री स्टाइल डांस

प्रभात खबर के इवेंट में शुक्रवार को फ्री स्टाइल डांस प्रतियोगिता का आयोजन होगा. समय दोपहर एक बजे से 3.30 बजे तक. इसके लिए प्रतिभागियों को एक बजे से पहले पहुंच कर रजिस्ट्रेशन आन द स्पॉट कराना होगा. प्रतियोगिता ओपेन टू आल है. प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा. भाग लेने वालों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा.

प्रभात खबर पुस्तक मेला में अगले दिन के इवेंट:

30 जनवरी फ्री स्टाइल डांस

31 जनवरी ओपन माइक

1 फरवरी अंताक्षरी2 फरवरी श्लोक वाचन

———————-

हाइलाइट्स

म्यूजिकल चेयर में दिखा जोश और रणनीति का अनोखा संगमआदित्य पांडेय, साक्षी कुमारी विजेता और चंद्रशेखर, अंबिका रहे उपविजेता

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Sanjeet Mandal is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola