ePaper

श्रावणी मेले में 380-400 रुपये प्रतिकिलो बिकेगा पेड़ा

Updated at : 29 Jun 2024 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
श्रावणी मेले में 380-400 रुपये प्रतिकिलो बिकेगा पेड़ा

श्रावणी मेले में प्रसाद की दर निर्धारण और अन्य मुद्दों पर एसडीओ सागरी बराल की अध्यक्षता में पेड़ा-चूड़ा के व्यवसायियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर.

श्रावणी मेले में प्रसाद की दर निर्धारण और अन्य मुद्दों पर एसडीओ सागरी बराल की अध्यक्षता में पेड़ा-चूड़ा के व्यवसायियों के साथ सूचना भवन सभागार में बैठक की गयी. एसडीओ ने सभी व्यवसायियों को बताया कि, मेला क्षेत्र में दुकानदारों को नगर निगम से ट्रेड लाइसेंस और फूड सेफ्टी पदाधिकारी से फूड लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने व्यवसायियों को दुकान के आगे अतिक्रमण नहीं करने का निर्देश दिया गया. डीसी के निर्देश पर यह बैठक बुलायी गयी थी. एसडीओ ने कहा कि देवघर आने वाले श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने के पश्चात यहां से प्रसाद के रूप में पेड़ा-चूड़ा एवं इलायची दाना खरीदकर ले जाते हैं. ऐसे में हम सभी की जिम्मेवारी है कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित दर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवायी जाय. एसडीओ ने सभी खुदरा व थोक व्यापारियों को निर्देश दिया कि मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाये व प्रतिष्ठान के ईद-गिर्द साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाये. खाद्य सामग्रियों पर यूज्ड बाय डेट लिखा होना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें. जिनके फूड लाइसेंस की अवधि समाप्त हो गयी है, वैसे दुकानदार इसे रेन्युअल करा लें. बैठक में सहायक आयुक्त (जीएसटी) पृथ्वी लाल रॉय, डीएसओ सह पर्यटन के नोडल पदाधिकारी संतोष कुमार, फुड सेफ्टी पदाधिकारी संजय कुमार सहित पेड़ा, चूड़ा व इलायची दाना के थोक व खुदरा विक्रेता संघ प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.

दुकानदार द्वारा अधिक कीमत वसूलने की शिकायत पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि, यदि किसी थोक या खुदरा विक्रेता द्वारा श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं से पेड़ा-चूड़ा या इलायची दाना के निर्धारित दर से अधिक वसूला जाता है, तो ऐसा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी. सभी को निर्देशित किया गया कि प्लास्टिक से बने किसी भी वस्तु का प्रयोग अपने दुकानों में नहीं करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि दुकानों में व उसके आसपास डस्टबिन की व्यवस्था की जाये व साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाये.

खाद्य पदार्थों के मूल्य में सामान्य बढ़ोतरी की गयी सूची निम्न प्रकार से है

800 ग्राम खोवा व 200 ग्राम चीनी वाला पेड़ा- 400 रुपये 700 ग्राम खोवा व 300 ग्राम चीनी वाला पेड़ा-370 रुपये

रायपुर चुड़ा-5400 रूपये/ क्विंटल व 60 रूपये/किलो.

वर्द्धमान चुड़ा-4600 रुपये/क्विंटल व 50 रूपये/ किलो.

इलायची दाना -80 रुपये/किलो.

————————————————-

एसडीओ व व्यवसायियों की बैठक में दर निर्धारण पर बनी सहमति

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola